दो सम्रप्रदाय में तलवार फरसे,गोली चली,एक दर्जन घायल,आधा दर्जन रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में शनिवार की देर शाम दो सम्रप्रदाय में जमकर चलें तलवार फरसे,गोली से मारपीट में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एक सम्रप्रदाय में घायलों की पहचान हरपुरजान गांव निवासी भोला राय के 50 वर्षीय पुत्र सुदीश राय,राम दुलार राय के 50 वर्षीय पुत्र विगन राय,विगन राय के 18 वर्षीय पुत्र अनुप कुमार,स्व दुर्गा राय के 70 वर्षीय पुत्र भोला राय,सुभाष राय के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार,जानकी राय के 35 वर्षीय पुत्र नंदिश कुमार और दूसरे सम्रप्रदाय के जाकीर मिया के 35 वर्षीय पुत्र बाबुदिन आलम,रफीक मिया के 22 वर्षीय पुत्र सोना आलम,हबीब मिया के 45 वर्षीय पुत्र रोजा मिया,कलामुददीन मिया के 26 वर्षीय पुत्र मैनुद्दीन आलम,बाबुदिन मिया के 16 वर्षीय पुत्र जावेद आलम के रूप में हुई। मामले में मारपीट की घटना सुनकर मौके पर डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा पूरे दल बल के साथ पीएचसी परिसर पहुंच मामले में जानकारी ली और उनके गांव हरपुरजान गये। मामला है कि शुक्रवार को सार्वजनिक चंदे से बने पुलिया पर बच्चे छलांग लगाकर पानी में स्नान कर रहें थे जिससे पुलिया की मिट्टी पानी में जा रहा था जिसपर बच्चों को रोका गया। फिर शनिवार को धान के खेत में दूसरे पक्ष की बकरी धान चर रही थी उसी को लेकर जमकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों में तलवार,फरसे चलने लगें जिसमें सभी घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में आधा दर्जन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में जाच कर रहें हैं। मारपीट की घटनाओं में सूत्रों ने बताया कि एक सम्रप्रदाय के तरफ घटना में गोली भी चली।वही घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। अलग बगल के गांवों में भी लोगों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग