राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में सोमवार की रात्री भोजन पकाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। अग्निपीड़ित सुदामा सहनी ने बताया की उसके झोपड़ीनुमा घर में भोजन पकाने के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले धारण कर लिया। जिसमें अन्न, वस्त्र, बर्तन, पलंग सहित अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं जलकर नष्ट हो गई। बगल के पड़ोसी सुरेश सहनी के भी झोपड़ी में भी आग लग गई। जिसमें रखे सभी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गई। वहीं पास में स्थित भोला सहनी के बेढ़ी में आग लग गई। जिसमें रखे अनाज व भूसा जलकर कर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।तब तक सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग