राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के धवरी गोपाल गांव में बुधवार को निजी जमीन पर जबरदस्ती दबंगई से लाठी डंडे और हथियार से लैस होकर भूसा रखनें की बेड़ी रख जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है मामले में धवरी गोपाल गांव निवासी मोहम्मद फखरूद्दीन पिता अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि वह अपने निजी जमीन में मिट्टी भराई कार्य करा रहें थें कि उसी दौरान मुस्ताक अंसारी समेत आधा दर्जन लोगों ने भूसे की बेड़ी रख कब्जा किया जानें लगा जिसका विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गया वही बचाने गयी पत्नी से भी जमकर मारपीट कर गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग