राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.फारूक अली ने बुधवार को एफए सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों के साथ के साथ रेलवे द्वारा प्रस्तावित समपार फाटक स्थल की जांच करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जानने का प्रयास किया कि जो अंडरग्राउंड फाटक बन रहा है, वह कितने एरिया में बनेगा।उसका डीपीआर क्या होगा। जो डीपीआर होगा उससे विश्वविद्यालय की भूमि का कोई अतिक्रमण तो नहीं हो रहा है। इस सबकी जानकारी के लिए कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने रेलवे को भी पत्र लिखकर इससे संबंधित जानकरी मांगा है। मालूम हो कि रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने इसको लेकर कुलपति, वन विभाग व बिजली विभाग को को पत्र लिखकर प्रस्तावित स्थल पर लगे हुए पेड़ की सफाई, विश्वविद्यालय के बाउंड्री को तोड़ने तथा वहां से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार को हटाने के लिए लिखा है।इस अवसर पर कुलपति के साथ एके पाठक वित्त परामर्शी, इंजीनियर प्रमोद कुमार सिंह, सीसीडीसी प्रोफेसर हरिश्चंद्र समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग