राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सात जन्मों तक साथ देने का कसम खाने वाला पति इस कदर हैवान बन जाएगा,यह अणु ने सोचा नहीं था। लेकिन पति के सिर पर खून सवार था और वह पत्नी को चाकू से गोद गोद कर उसके अचेत होने पर छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उस महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से जख्मी महिला सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी के उजैना गांव निवासी दिनेश यादव की 30 वर्षीय पत्नी अणु देवी बतायी गई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला अपने मायके मशरक थाना क्षेत्र के बली विशुनपुरा गांव पति के साथ आई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग