- दोनों पक्ष के लोगों को दिलाई गई पंचशील और त्रिशरण की शपथ
संजय कुमार सिहं। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय से सटे कन्हौली संग्राम गांव में बुधवार की रात्रि श्रवण संस्कार से एक अनोखी शादी हुई। जो लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बना रहा। शादी कार्यक्रम का आयोजन महेश राम के दरबाजे पर की गई थी। जहाँ कोपा थाना क्षेत्र के कोपा दक्षिण टोला से बारात आई थी। इस शादी में बैदिक मंत्रोच्चार की जगह पर वर और कन्या के साथ- साथ दोनों पक्ष के लोगों को पंचशील और त्रिशरण की शपथ दिलाई गई। साथ ही भगवान बुद्ध द्वारा बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। इस दौरान बौद्धाचार्य विजय बौद्ध ने दोनों पक्ष के लोगों को झूठ नहीं बोलने,बेवजह हिंसा नही करने,किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नही करने आदि की शपथ दिलाई गई। साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को आदर्श मान जीवन पर्यंत उनके द्वारा लिखित संविधान में वर्णित कर्तव्य और अधिकार में बंधकर जीवन व्यतीत करने की सलाह दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नव दंपति कुमारी मनीषा और दीपक कुमार को आशीर्वाद प्रदान कर सुखमय जीवन बिताने की शुभकामना दी गई। मौके पर बौद्ध उपासक प्रभु प्रियदर्शी, सुरेन्द्र राय, विक्की कुमार सिंह, बंटी पांडेय, बाबूलाल कुशवाहा, बिनोद राय, हरेराम गुप्ता,चंदन राय सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग