राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में मांझी-बरौली सड़क पर हंसराजपुर के समीप टैक्सी स्टैंड में बीते 6 जून को ऑटो से बरामद 200 लीटर अंग्रेजी शराब के तस्कर की पहचान पुलिस द्वारा कर लिया गया है। बताया जाता है कि शराब तस्करों के द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश से ऑटो से एकमा लाया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से ऑटो से 200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया थ। पुलिस ने इस दौरान ऑटो को जब्त कर लिया था। पुलिस को देखकर शराब तस्कर और जब्त ऑटो के चालक फरार हो गये थे। पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान भरहोपुर मठिया गांव निवासी रामा राय के पुत्र संतोष राय व एक अन्य शराब तस्कर व चालक की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एकमा थाने की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई तेज कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग