पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक में बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मंजीत सिंह के 30 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में कि गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर अपने ससुराल सिवान जिले के बसंतपुर में तरैया-मशरक के रास्ते जा रहा था कि मशरक के डुमरी छपिया गांव में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने कुछ उसी रास्ते आ रहे एंबुलेंस में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया। जहां से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग