राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सरदारगंज गांव बीते रात में जमीनी विवाद के हुई मारपीट में 5 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में हुआ। जख्मी हालत में घायलों की पहचान सरदारगंज गांव निवासी धर्मेन्द्र राम की 22 वर्षीय पत्नी मिंता देवी, सुखदेव राम के 50 वर्षीय पत्नी काजल देवी, पथलू राम की 60 वर्षीय पत्नी भाग्यमनी देवी, पथलू राम के 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम, मुन्ना राम के 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन पर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग