पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक केंद्रीय विद्यालय के पास बाइक के पीछे बैठी महिला गिरकर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव निवासी रविरंजन कुमार के 29 वर्षीय पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एस के विद्यार्थी ने घायल का प्राथमिक उपचार कर एक हाथ फ्रैक्चर की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल महिला ने बताया की छपरा से बाइक पर सवार होकर कोंध भगवानपुर अपने ससुराल जा रही थी कि केंद्रीय विद्यालय के पास पीछे से अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसे वह इलाज के लिए आस पास के लोगो के सहयोग से मशरक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग