राष्ट्रनायक न्यूज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मशरक एसएच-73 रामबाग नहर पुल के समीप बस व कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये तथा दो व्यक्ति आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। घायलों में पटना सिटी के जगदीश बहादुर सिंह का 29 वर्षीय पुत्र रवि कुमार, चालक रोहित तिवारी, सवार विक्की कुमार, शुभम कुमार का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे मशरक से रांची टाटा जानेवाली रौशन ट्रेवल्स एसी स्लीपर बस एसएच 73 मसरख-तरैया के रास्ते आ रही थी। इधर तरैया नहर के रास्ते पटना नम्बर टवेरा कार पटना से सिवान जा रही थी। बस व कार के चालक काफी तेजी में थे कि इसी बीच रामबाग नहर पुल के समीप दोनों गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। टवेरा कार बस के अगले हिस्से में फँस गया जबकि एसएच 73 व नहर के रास्ते में उक्त जगह पर ब्रेकर की अतिआवश्यक है। कार में सवार छह व्यक्ति थे जिसमें चालक समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। कार के चालक रोहित कुमार व आगे सीट पर बैठे रवि कुमार बस व कार की जोरदार टक्कर में कार में फंस गये। चालक रोहित को किसी तरह कार से बाहर किया गया लेकिन आगे सीट पर बैठे रवि कुमार का पैर बुरी तरह से फंस गया था। कार के मिस्त्री व जेसीबी के प्रयास से लगभग 45 मिनट के मशक्कत के बाद कार को काटकर कर रवि कुमार को सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं बस- कार की टक्कर के बाद बस के चालक व अन्य स्टॉप नहर के रास्ते फरार हो गये। इधर पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जेसीबी से क्षतिग्रस्त टवेरा कार को सड़क किनारे कराया तथा बस को जप्त कर थाने ले गई। समाचार प्रेषण तक पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग