पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज
मशरक (सारण)। मशरक- महाराजगंज रेलखंड के चैनपुर एस एच- 90 पर रेल ओवरब्रिज पर गाडर लॉन्चिंग का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। जिसे लेकर मशरक से महमदपुर, सतरघाट , बंगराघाट जाने वाले मार्ग पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक वाहनों का परिचालन 30 जून तक बंद रहेगा। इस बाबत जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश के आलोक में विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एसडीओ मढ़ौरा योगेंद्र कुमार एवं एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के संयुक्त हस्ताक्षर से विस्तृत निर्देश जारी करते हुए विभिन्न चौक एवं मार्ग पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। मशरक महावीर चौक पर राजस्व कर्मचारी महेंद्र राम दंडाधिकारी जबकि सअनि विपिन कुमार, अम्बेडकर चौक कर्णकुदरिया पर किसान सलाहकार अजीत कुमार दंडाधिकारी, सअनि उपेंद्र प्रसाद यादव, महादेवा ब्रह्म स्थान कवलपूरा में कृषि समन्वयक मनोज कुमार तिवारी , सअनि हरेंद्र प्रसाद प्रतिनियुक्त किए गए है। इस अवधि में सीओ एवं थानाध्यक्ष मशरक को विशेष निगरानी रखने का निर्देश है। इस अवधि में छपरा पटना से महम्मदपुर जाने एवं बेतिया, गोपालगंज से पटना जाने वाले वाहन परिचालन एनएच 227 A मशरक से मलमलिया होकर होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग