राष्ट्रनायक न्यूज।
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना में की गयी छापेमारी में थाना क्षेत्र के नरांव टोला गांव से दहेज मामले मे फरार चल रहे सतेन्द्र राय उर्फ कन्हाई राय, शराब मामले मे फरार चल रहे धर्मबागी गांव निवासी प्रदुमन सिंह एवं झौवा गांव निवासी गोपाल मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग