बारिश से बनियापुर में विधुत आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओ में आक्रोश
बनियापुर(सारण)। रविवार की सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से बनियापुर में विधुत आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है।आँधी- बारिश के बीच सुबह में जो बिजली गुल हुई। लेकिन दोपहर बाद तक भी बहाल नही हो सकी। बारिस के मौसम में बार-बार ब्रेकडाउन होने सहित कई अन्य तकनीकी कारणों से बिजली की नियमित आपूर्ति नही हो पा रही है। इस दौरान घंटो विधुत आपूर्ति बाधित रहने से एक अदद मोबाईल चार्ज करने से लेकर अन्य आवश्यक सेवाओ को लिये लोगो को यत्र-तत्र भटकना पर रहा है।जिससे उपभोगताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। विधुत आपूर्ति की लुंज-पुंज व्यवस्था से उपभोक्ता काफी आक्रोशित दिख रहे है। आदित्य कुमार, मनोरंजन कुमार,नौशाद आलम, दानिश रिजवान सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया की आये दिन किसी-न किसी वजह से घंटो विधुत आपूर्ति बाधित रहना बनियापुर की नियति बन गई। विगत एक माह से बिजली की स्थिति बद से बदतर हो गई है। नियमित रूप से 6-8 घंटे भी बिजली मयस्मर नही हो पा रही है। इन सबके बावजूद भी हद तो तब हो जाती है जब घंटो विधुत आपूर्ति बाधित होने के बाद पीएसएस और सम्बंधित कर्मियों से उपभोगताओं द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो न तो कॉल रिसीव की जाती है, न ही संतोषप्रद जवाब दिया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग