राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में छह महिला समेत 10 लोग घायल हो गये। घायलों में योगिया गांव के नीलू सिंह, प्रज्ञा राठौर, देवपुरा गांव के दिलीप कुमार, पुनम देवी, चनचौरा गांव के जैतून निशा, आसमां खातून, बरेजा परसही गांव के सोनू कुमार राय, एकमा गांव रत्नावली कुमारी व विन्दालाल रामपुर गांव के वीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के डॉ. आयुषमान कुमार व डॉ. गुंजन कुमार ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग