राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार पर अपना मार्केट में स्थित सीएसपी केंद्र पर ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में जिला प्रतिनिधि आदर्श कुमार ने उपस्थित ग्राहकों को जागरूकता किया एवं ग्राहकों को जागरूक करते हुए कहा कि कभी सीएसपी केंद्र पर जमा निकासी के लिए जाये तो पर्ची जरूर ले, ताकि पैसा आपके खाते में जमा व निकासी हुआ है। पीएम ज्योति जीवन बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आरडी, एफडी समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर सीएसपी संचालक सुदीश कुमार, अमरनाथ कुमार सिंह, मोनी कुमार समेत दर्जनों ग्राहक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग