राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। तरैया प्रखंड के चैनपुर पंचायत के सानी खराटी गांव की एक अग्निपीड़ित पिछले दो माह से आपदा अनुदान राशि के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन उसे अब तक अनुदान राशि नसीब नहीं हो पाई है। पीड़ित व्यक्ति सानी खराटी गांव के रहने वाला लालू महतो है। जिसके झोपड़ीनुमा घर में गत 4 अप्रैल 2022 को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिसमें कपड़ा, बर्तन, अनाज, समेत दैनिक उपयोग के सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई थी। पीड़ित द्वारा अंचल कार्यालय तरैया में आपदा अनुदान के लिए एक लिखित आवेदन दिया था। लेकिन अब तक उसे आपदा अनुदान की राशि प्राप्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में पूछने पर अंचल अधिकारी अंकु गुप्ता ने बताया कि आपदा राशि के लिए जिला से एलॉटमेंट मांगा गया है। एलॉटमेंट प्राप्त होते ही पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा राशि प्रदान कर दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग