राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत 27 मई की शाम को मांझी थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव में समोसा बनाने के दौरान हुई आगलगी की हुई घटना में मकान समेत सारे सामान जल जाने से पीड़ित परिवारों को सीओ धनंजय कुमार के द्वारा अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। सीओ ने बताया कि आगलगी की घटना में फुसनुमा मकान जलने से 9 पीड़ित परिवारों में से 8 परिवार को 9800 रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया है। अनुपस्थित रहने के कारण एक परिवार के लाभुक को चेक नही दिया जा सका। बता दें कि पिछले दिनों गैरतपुर में गांव में हुई भीषण आगलगी की घटना के दौरान 3 गैस सिलिंडर भी विस्फोट कर गए थे। घटना में गैरतपुर गांव निवासी रामलाल चौधरी, बनारसी चौधरी, सुबास चौधरी, छठीलाल चौधरी, रामनाथ चौधरी समेत अन्य लोगों के मकान जल गए थे। जिसमें लाखो रुपये मूल्य की सम्पति भी जलकर खाक हो गई थी। पीड़ित सभी मजदुरी करने वाले परिवार के बताए जाते हैं। जो किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग