तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया है। जिसमे 05 लोग घायल हो गए है। दोनों पक्षों से बुधवार को 09 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से घायल संध्या कुमारी ने 07 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमे विजेन्द्र राय,राहुल यादव,बिट्टू यादव,मंटू यादव,त्रिभुवन यादव,वीरेंद्र यादव एवम प्रभु यादव को अभियुक्त बनाया गया है। युवती ने मारपीट के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष से घायल रंभा देवी ने 02 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कमल ठाकुर एवम प्रिंस ठाकुर को अभियुक्त बनाया गया है। घायल महिला ने अपने जमीन पर ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग