राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर घटना और दुर्घटना में एक महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जयथर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मनु राय और राजपति देवी घायल हो गई हैं। वही तरैया-चंचलिया मुख्य पथ पर हुए सड़क दुर्घटना में मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के चक्की सुहागपुर निवासी कविंद्र कुमार तथा सुल्तानपुर निवासी सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वही जयथर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में पीड़ित पक्षों द्वारा तरैया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग