राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहाछपरा नगरा सारण के छात्र शिक्षकों ने योग किया। विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र विजय ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के अपील मानवता के लिए योग्य थीम के तहत योग मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग मानवता के लिए समर्पित का उद्देश्य विद्यालय के छात्र- छात्राओं में आपसी प्रेम और सहयोग वातावरण का निर्माण करना है, योग का ज्ञान मानव जीवन के लिए सर्वोपरि है छात्र छात्राओं को धैर्य लाता है। मानसिक शारीरिक स्वच्छता का परिचायक है। विद्यार्थी जीवन में यदि सूर्य नमस्कार प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल किया जाए तो बहुत ही लाभ होगा प्राणायाम और ध्यान के बगैर योगा अधूरा है। रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाना मैं मदद करता है हमारी चेतना का स्तर को ऊंचा करता है। योग मनाने में मनाते हुए विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, अनिता कुमारी, मुकेश कुमार, वरुण कुमार राम, गायत्री कुमारी, आदि छात्र व छात्राएं उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग