राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के ककड़ियाँ गाव के समीप से खैरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 49 लीटर शराब बरामद कर लिया।हालांकि पुलिस को देखकर दो धंधेबाज शराब छोड़कर व इधर उधर फेक कर भागने लगे खैरा पुलिस टीम ने धंधेबाज को खदेड़ कर एक को पकड़ लिया लेकिन दूसरा भागने में सफल हो गया।पकड़े हुए उक्त धंधेबाज उक्त गांव निवासी रंजन कुमार सिंह बताया जाता है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करवाई की गई है।गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया था भागे हुए धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग