संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ डियूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा नदी पर निवासी 30 वर्षीय अक्षय कुमार कुंवर बताया जाता है। जिसके छाती,पेट और पैर में गंभीर चोट लगने की बात बताई जाती है। बताया जाता है कि युवक बाइक से घर लौट रहा था। तभी रजौली गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग