राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के धनी छपरा गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह के एसडीपीएफ वाॅलीवाल नेशनल टुर्नामेंट में गोल्ड मेडल हासिल कर गांव लौटने पर दर्जनों युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली और बैंड बाजे के साथ उसका स्वागत किया। संतोष ने नेशनल टीम में गोल्ड मेडल हासिल किया है। संतोष के गांव आने की सूचना पर गांव और क्षेत्र के युवकों द्वारा संतोष का भव्य स्वागत किया गया। इनई गांव से ही उत्साहित युवकों ने बैंड बाजे के साथ मोटरसाइकिल जुलूस के भारत माता की जयकारे के साथ संतोष का स्वागत किया और जुलूस के साथ गांव तक लाया। संतोष की इस सफलता से पूरे गांव समेत क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के युवक आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग