राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में तरैया थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पन्द्रह लीटर देसी शराब बरामद किया है, हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि मंझोपुर नट बस्ती में छापेमारी किया गया तो मोख्तार नट के घर के समीप झाड़ी से पांच लीटर देसी शराब तथा संग्रामपुर निवासी किरण देवी और लगर नट के यहां भी पांच-पांच लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। इस दौरान छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस मामले में बरामद शराब के आधार पर तीनों व्यक्तियों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग