राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा गांव में मंगलवार दोपहर हुई वारिस के दौरान ठनका गिरने से एक भैंस की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बरेजा गांव निवासी राजकुमार यादव अपनी भैस चवर में चराने ले गया था। जहां आकाश में तेज गर्जन के साथ ठनका भैंस पर गिरा। हालांकि पशुपालक राजकुमार भैस के कुछ दूरी पर होने से बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि उक्त पशुपालक की पत्नी कमिटी चलाकर चार भैस खरीदी थी। ताकि परिवार का जीविकोपार्जन हो सके। वहीं तीन भैस को पिछले वर्ष चोरों ने चोरी कर ली। किसी तरह परिवार का ढाढस बढ़कर एक भैंस रख कर उम्मीद लागये थी। भगवान को वह भी रास नही आया बतादे की उक्त भैस के मौत से पशुपालक परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। समाज सेवी रंजन यादव ने बताया कि तत्काल पशुपालक को सामर्थ्य लोगों से आर्थिक राशि देने का आग्रह किया है। वहीं सरकारी मुवावजे की मांग उठायी है। जिससे पीड़ित परिजनों को जीविका में मदद मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग