राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। राजीव नगर पटना की एक संस्था स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के प्रांगण में द स्टार फाइटर बैटल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 14 जिले से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं सारण जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर बालिका वर्ग में मुस्कान कुमारी ने कोच सह जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसेई आकाश कुमार राय के नेतृत्व में भाग लि तथा अपना जलवा बिखेरते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया इसके पश्चात वहां पर उपस्थित राज्य कराटे संघ बिहार के महासचिव पंकज कांबली अध्यक्ष अभय कुमार अतुल तथा कोषाध्यक्ष सूरज कुमार के साथ अन्य सभी पदाधिकारियों के द्वारा मुस्कान कुमारी को मेडल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेंसेई आकाश कुमार राय को ऑफिशियल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित जी एफ के एस आई के महासचिव राजेश सिंह ने मुस्कान का हौसला अफजाई करते हुए मुबारकबाद दी तथा अन्य पद पर कार्यरत अधिकारी शिहान नलिन कुमार , क्योशी संजय खड्गी, पिंकी सिंह तथा सारण जिला के सचिव अली अख़्तर ने भी हार्दिक शुभकामनाएं दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग