संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी में तीन अलग अलग परिस्थितियों में एक महिला समेत तीन लोगों की असामयिक मौत हो गई। पहली घटना में माँझी के सोनबरसा।बिनटोलिया। निवासी भृगु बीन के पुत्र मंटू बीन 30 वर्ष की बंगलोर में मजदूरी करने के क्रम में चोट लगने से मौत हो गई। मृतक बंगलोर के एक बिल्डर के सम्पर्क में रहकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में माता पिता एवं पत्नी के अलावा दो पुत्र व दो पुत्री थी। गुरुवार को उसका शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दूसरी घटना में गुरुवार की सुबह माँझी के मखदुमगंज निवासी लक्ष्मण साह की पुत्रवधू तथा धर्मेन्द्र साह की पत्नी सरिता देवी 33 वर्ष की घर के बाहर लगे तार के हैंगर पर सुखाने के उद्देश्य से गीला कपड़ा डालने के दौरान तार में दौड़ रहे करंट के स्पर्श से मौत हो गई। मृतक को दो पुत्र एवम दो पुत्री हैं। उधर तीसरी घटना में माँझी गोंडा पर गांव में स्थानीय कीर्तन गायक मंडली के प्रमुख सजिन्दा लक्ष्मण यादव 60 वर्ष की सोते समय हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक कीर्तन मंडली में काफी लोकप्रिय थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र व दो पुत्रियाँ हैं पांचों की शादी हो चुकी हैं। माँझी श्मसान घाट पर मृतक का दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि मृतक के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार यादव ने दी। शवयात्रा में प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार यादव पूर्व मुखिया हीरालाल यादव कृष्णा सिंह पहलवान एवम मोती यादव के अलावा गायन मंडली के वरुण त्रिवेदी उर्फ लाल बाबा दीपक शर्मा हृदयालाल शर्मा श्यामलाल यादव मनोहर शर्मा जीवन कुमार तथा कमल यादव सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग