राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत यादव ने जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाकर सरकार से समाधान कराने के प्रति सजग व तत्पर है। उन्होंने विधानसभा में एकमा व लहलादपुर प्रखण्ड के सैकड़ों एकड़ धान के खेतों में वर्षा के समय होने वाले जल जमाव से संबंधित किसानों की समस्याओं को उठाया और मंत्री जल संसाधन विभाग से पूछा कि इसका समाधान कबतक किया जायेगा। विधायक के द्वारा किसानों के हित में मामले को विधानसभा में उठाये जाने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र किसानों ने बताया कि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष धान की फसल पानी डूब जाती है। जिसके चलते उनके समक्ष आर्थिक व अनाज के संकट उत्पन्न हो जाते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग