राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 मुख्य सड़क पर डेवढ़ी हनुमान मंदिर के समीप एक कपड़ा व्यवसायी को पिस्टल भिड़ा कर चैन व मोबाइल छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मढ़ौरा निवासी शंकर साह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि तरैया बाजार स्थित अपना मार्केट में सागर साड़ी सेंटर की दुकान है। 29 जून को संध्या साढ़े सात बजे दुकान बंदकर अपने भतीजा व एक स्टाप के साथ बाइक से मढ़ौरा घर जा रहा था। जैसे ही डेवढ़ी हनुमान मंदिर के पास पहुंचा कि मेरे पीछे से तरैया की तरफ से अचानक मेरे बाइक के आगे एक ब्लू रंग का बाइक पर तीन व्यक्ति मुँह बांधे हुए आगे से आकर घेर लिया। अभी मैं कुछ समझ पाता तबतक वे लोग मेरे बाइक पर पैर से मारकर गिरा दिया। गिरते ही कमर से पिस्टल निकाल कर सीने पर सटाकर मेरे गले से सोने की चार चैन व मोबाइल छीन लिया। तबतक मेरे साथ वाले दोनों लड़के डरकर भाग गये। पिस्टल से गोली मारने की भय दिखाकर पैकेट की तलासी लिया लेकिन कुछ नही मिला तो मेरा बाइक ले जाने का प्रयास किये, लेकिन बाइक स्टार्ट नही होने के कारण छोड़कर पुनः तरैया की तरफ भाग निकले। इस मामले में मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने त्वरित कारवाई करते हुए एक टीम गठित किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग