राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने चोरी की बाइक से घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसआई आजाद खाँ के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि करही चंवर पुल के पास वाहन चेकिंग चल रहा था।तभी नगडीहा की तरफ से एक ही बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे।जो पुलिस को देख बाइक घुमाकर भागने लगे।जिन्हें संदेह के आधार पर बल के सहयोग से दौड़ कर पकड़ लिया गया।जहाँ बाइक के संबंध में पुछताक्ष करने पर युवकों द्वारा न तो कोई कागजात प्रस्तुत किया गया,न ही कोई संतोषप्रद जवाब दिया गया।जिसके बाद ग्लैमर बाइक को जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवकों में सोहई शाहपुर निवासी 22 वर्षीय कन्हैया कुमार एवं भुषाव गांव निवासी 20 वर्षीय अर्जुन कुमार शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग