पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर शुक्रवार की रात अनियंत्रित अज्ञात पिक अप वैन ने बाइक सवार मुर्गा व्यवसायी को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालवाडी गांव निवासी अनवर हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र तबारत हुसैन के रूप में हुई ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।घायल यदु मोड़ पर मुर्गा व्यवसाय का काम करता है। परिजनों ने बताया कि दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था कि अनियंत्रित अज्ञात पिक अप वैन ने जोरदार धक्का मार फरार हो गया जिसमें वह घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग