राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने के मामले में पीड़िता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है।दर्ज प्राथमिकी में सास,ससुर और पति को नामजद करते हुए जलालपुर थाना क्षेत्र के सकडडी निवासी व पीड़िता रचना कुमारी ने बताया है कि मेरी शादी हिन्दू रीति-रिवाज से 27 अप्रैल 2018 को बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर खुर्द निवासी विकास कुमार के साथ संपन्न हुई थी।शादी के पूर्व से ही मैं सिपाही पद पर कार्यरत हूँ।शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा।मगर बाद में ससुराल वाले दहेज के लिये लड़ाई एवं मारपीट करने लगे।सास मीना देवी, ससुर जवाहिर प्रसाद एवं पति विकास कुमार बाइक और दो लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।जब भी छुट्टी लेकर ससुराल जाती हूँ।सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगते है।दहेज अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग