नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के हरि जी उच्च बिद्यालय के सभागार भवन में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित ई विधान परिषद सच्चितानन्द राय को जन प्रतिनिधियों ने किया समानित। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से शुरू हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर गाई वही आचार्य देवेंद्र तिवारी ने काब्य अभिवादन से मुख्य अतिथिओ का स्वागत किया। आयोजक अक्षयवर सिंह ने ई सच्चितानन्द राय को अंग वस्त्र फूल माला पहनाकर हाथों में तलवार फरसा प्रदान कर उन्हें सम्मानीय किया। पूर्व प्राचार्य ब्रह्मानन्द पाण्डेय ने अभिनन्दन पत्र को पढ़ा। इस दौरान आचार्य देवेंद्र तिवारी के लिखा हिंदी रामायण पत्रिका का विमोचन किया। परसा अमनौर मकेर के सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधान परिषद ई सच्चितनन्द राय ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी ने स्वतंत्र रूप से मेरे जैसे लोगो को वकील के रूप में चुना निशिचित रूप से हम समय हर पल आपके हर समस्याओ के लिए लड़ता रहूंगा। आज पंचायत जन प्रतिनिधियों को जोभी अधिकार मिलता है उसके लिए हम लगे रहते है। आपके मान सम्मान अधिकार में कटौती कतई नही होने देंगे। सदन सुचारू रूप से नही चलने से काफी खफा थे। इन्होंने कहा कि देश की राजनीति पतन हो गया है, कम दिनों के लिए सदन था, जिसमे जन सरकारो से जुड़े प्रश्नों को रखने के लिए एक मौका था, दुर्भाय रहा एक दिन भी सदन नही चल पाई। उन्होंने कहा आप जैसे जागरूक मतदाता जब रहेंगे निशिचित रूप से देश मे बदलाव होगा। अन्य नेताओं की तरह राजनीति मेरा धंधा नही है, बस सेवा करने का माध्यम अपनाया है। इस मौके पर मुखिया ई प्रतीक, मुखिया पति सरोज मांझी, मुखिया पुत्र राजीव सिंह, मुखिया पति दिलीप सिंह, पप्पू सिंह विधान परिषद प्रतिनिधि, प्रमोद सिंह, पूर्व जिला पार्षद विक्रमा मांझी, आशुतोष सिंह, प्राचार्य उषा कुमारी, मुखिया सत्येंद्र राम, मुखिया पंकज राय, रूपेश शुक्ला,समेत सैकड़ों जन प्रतिनिधि उपस्थित थें।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा