पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अंसारी मोड़ गंडामन बाजार स्थित खुशबू जनरल स्टोर सह किराना दुकान से नगदी 3500/-एवं दुकान में रखे सामान रिफाइन, सरसों तेल, मसाला, साबुन, शैंपू वगैरह जिसका कीमत लगभग 70 हजार रुपया एवं एक मोबाइल चुरा लिया गया। इस मामले में ग्रामीणों का सहयोग से एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। दुकान में चोरी के संबंध में गंडामन गांव निवासी रूपेश कुमार यादव पिता ओसियर राय के द्वारा लिखित शिकायत के साथ पकड़े गए चोर के नाम पर शिकायत दर्ज कराया गया है। इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग