पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के घोघिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह के बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दो लाख सैंतालीस हजार रुपए ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घोघिया उतर टोला में सरकारी शिक्षक हैं मामले में थाना पुलिस ने दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। दिए आवेदन में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनको फोन नम्बर से फोन कर बोला गया कि बैंक के द्वारा दिया क्रेडिट कार्ड अपडेट करना हैं उसी दौरान एनी एप डेस्क डाउनलोड करने को कहा और उसी दौरान हेरा-फेरी कर ओटीपी लेकर टोटल दो लाख सैंतालीस हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग