संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महिला सिपाही ने मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने कहा है कि दो लाख नगद और बाइक की मांग पूरी नहीं किए जाने पर विवाहिता के साथ प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। इस मामले मे पीड़ित ने सास, ससुर व पति को नामजद करते हुए दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता जलालपुर सक्ड्डी निवासी रचना कुमारी ने बताया है कि शादी से पूर्व से मैं सिपाही हूं। मेरी शादी हंसराजपुर के विकास कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद सास मीना देवी, ससुर जाहिर प्रसाद के साथ पति मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग