अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर 102 लीटर देसी शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सतजोड़ा भिजवा टोला निवासी दुखन देवी को 42 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सोनबरसा निवासी नन्दप्रकाश राम को 60 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग