अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के मोरियां निवासी रामावतार भगत के 40 वर्षीय पुत्र भोला भगत की मृत्यु सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हो गई। रविवार को मृतक का शव गांव में पहुंचा। भोला भगत के शव को देखकर पूरा गांव गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार मोरियां निवासी भोला भगत कोलकाता में ट्रक ड्राइवर का काम करते थे। ट्रक चलाने के दौरान ही दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिला पार्षद रत्नेश भास्कर मोरियां पहुंचे। और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग