राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरदह गांव निवासी तथा छपरा मुफ्फसिल अंचल में कार्यरत अंचल गार्ड राम अनुग्रह सिंह की असामयिक मौत हार्ट अटैक होने से हो गई। ड्यूटी के दौरान उनका हार्ट अटैक हुआ। जहां से उन्हें सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से उनके विभागीय सहयोगी लाल बहादुर सिंह तथा विनोद कुमार सिंह जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंचे कि परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। उनके रुदन क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग