राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सोनपुर नगर पंचायत में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। यहां के गाय बाजार व अंग्रेजी बाजार के विभिन्न उपभोक्ताओं के यहां जाकर विद्युत विभाग के एसडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह व जेई हरेराम नरायण, कुमार तेजस्वी, सुनील कुमार, बबन सिंह ने पहुंच कर प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य आरम्भ कर दिया। इस बात की जनकारी देते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोनपुर क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के यहां तीन महीनों के अंदर सभी पुराने मीटर को बदल दिया जाएगा। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में गड़बड़ी से निजात मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग