राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के युवक जो तीस तारीख से घर से लापता था उसका शव गांव के ही चँवर के पोखरा से रविवार के सन्ध्या शव को बरामद किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव निवासी बलिराम शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार शर्मा तीस तारीख के सुबह बिना किसी को कुछ बताये घर से चला गया वही घरवाले अपने अमन को खोज रहे थे इस आशय की सनहा भी डेरनी थाना में कराया गया लेकिन चँवर के रविवार सन्ध्या पोखरा से ग्रामीणों को दुर्घन्ध महसूस हुई तो पोखरा की ओर जाकर देखा तो अमन का शव पोखरा के किनारे पड़ा हुआ था इसकी सूचना परिजनों को मिली तो दौड़ते भागते पोखरा पर पहुंच कर शव को देखते रोने बिलखने लगे वही ग्रामीणों ने बताया कि युवक मानसिक रोग से पीड़ित था इस बात की सूचना पुलिस को दी गई है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग