- पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस ने ततपरता नहीं दिखाई थी, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घण्टों पुलिस को बंदी बनाया रखा
राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। सेवनृवित दरोगा की पत्नी सँध्या पड़ोसी के साथ टहलने निकली, पड़ोसी ने अधेड़ महिला को हत्या कर घर के किचेन में छुपाया, मृतक महिला धरहरा पंचायत के शेखपुरा दिह गांव के सेवनृवित दरोगा वीर सिंह की 63 वर्षीय पत्नी आरती देवी बताई जाती है। महिला सोमबार की सँध्या घर के बगल के पड़ोसी महिला के साथ टहलते हुए उसके घर तक गई थी।जहाँ से महिला के अचानक गायब होने से घर वाले काफी परेशान होने लगे,चारो तरफ खोज बिन शुरू हो गया। पीड़ित परिजनों के साथ पूरा गांव के लोग, साथ मे हत्यारा भी महिला के खोज में लगें हुए थाIएक एक गांव में घूमे कही कुछ पता नहीं चल पाया।इन्हें क्या पता कि महिला को हत्या कर किचेन में छुपाया गया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया,लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई, परिजन दूसरे दिन भी सुबह थाना पहुँचे लिखित शिकायत किया, इसके बाद पुलिस एक बजे के करीब पहुँची, परिजनों के बताए घर की तलासी शुरू कर दिया।
पुलिस के आने की भनक मिलते ही आरोपित श्री कांत सिंह को छोड़ इनके सभी परिजन फरार हो गए थे:
पुलिस घर की तलासी के साथ किचेन का कमरा में ताला लगा दिखा, गृह मालिक कांत सिंह से ताला तोड़ने को कहा, पहले तोड़ने में हिचकिचाएं, पुलिस को और संदेह बढ़ गया, पुलिस ने खुद ताला तोड़ा तो देखा, महिला की शव इसी रूम में पड़ा हुआ है, कमरे में खून चारो तरफ बिखरा हुआ है। शव को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए, परिजनों में हहाकार मंच गया, ग्रामीण अपराधियों के घरों को चारों तरफ से घेर लिया, तथा पुलिस समेत उस घर के दरवाजे में ताला मारकर घण्टो पुलिस को बंदी बनाये रखा, ग्रामीणों का आरोप था की कल से पुलिस को सूचित किया जा रहा था, पुलिस इसको हल्का में लेती रही,अगर उसी समय पुलिस आ जाती तो आज यह घटना नहीं हुआ होता, या सभी अपराधी गिरफ्तार हो जाते, पुलिस के गलत रवैया के बिरुद्ध ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थें। लोगों के आक्रोश देख भेल्दी, मकेर तरैया पुलिस पहुँची, इसके बाद मढौरा इंस्पेक्टर राधे श्याम कुमार मौके पर पहुँच जन प्रतिनिधियों से मिलकर लोगो को समझाया बुझाया, हर हाल में हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया तब जाके दो घण्टे बाद ग्रामीण पुलिस को मुक्त किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्मार्ट के लिए छपरा भेजा, साथ ही घर मालिक आरोपित श्री कांत सिंह को गिरफ्तार कर पूरे पुलिस अभिरक्षा में घर से निकाल थाना लाया गया गया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। चारो तरफ बस इसी बात का चर्चा है कि आरती देवी काफी सीधे साधे महिला थी, आखिर क्या बिगाड़ा था उन्होंने की उन्हें हत्या कर दिया गया। मृतक के दो पुत्र व चार पुत्री से एक पुत्र को छोड़ सभी का विवाह हो चुका है। महिला के शव देख इनके पुत्र पति पुत्री बिलख बिलख कर रो रहे थें।
मृतक महिला के पति ने कहा पैसा व गहना के लालच में पड़ोसी ने पत्नी को हत्या कर दी:
मृतक महिला के पति वीर सिंह ने कहा कि पड़ोसी श्रीकांत सिंह की पत्नी सुनीता देवी सोमबार को घर आई थी, पत्नी से दस हजार रुपया मंगा, पहले भी पैसा ले गई थी, पत्नी पैसा देने के लिए शायद गई थी,मैं छत पर था सब देख रहा था, महिला की बात था कुछ टोक नही पाया, हमारे साथ कभी किसी किसी के साथ कोई बिवाद भी नहीं है। पत्नी कभी भी घर से निकलती थी इसके घर से आगे नही बढ़ती थी, लेकिन हमें क्या पता पैसा व गहन के लालच में मेरी पत्नी को हत्या कर देगा सब। पत्नी हमेशा सभी गहना पहने हुए रहती थी, हत्यारों ने सब गहना निकाल कर हत्या कर देने की बात कही।
हत्यारो ने बेरहमी से मारकर शव को छुपाने की कोशिश में थे लेकिन ग्रामीणों के रात जगा के कारण असफल हो गए:
महिला के हत्या कर अपराधियो ने किचेन में रख शव को बोरा में कस कर छुपाने की कोशिश किया था,लेकिन ग्रामीण महिला के खोज में रातभर जगे रहे जिससे इन्हें मौका नही मिला, किचेन का दरवाजा जब खुला तो महिला का शव मिला, बगल में एक प्लास्टिक का बोरा भी था। बगल में पानी से भरा बाल्टी भी था। लोगों को शक जब हुआ जब हत्यारा टेम्पू चालक है, सुबह टेम्पू लेकर निकल गया, पूरा गांव खोज बिन में लगा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि श्री कांत अपने अपनी के साथ अन्य बाहरी अपराधियो के सहयोग से घटना को अंजाम दिया है। घर के बीस कदम दूरी पर हत्या हो गई,आस पास के लोगो के कानों तक भनक भी नहीं लगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग