राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिये 15045/15046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव चांदलोडिया स्टेशन पर तथा 15269/15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव साबरमती स्टेशन पर प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप 07 जुलाई, 2022 से गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस चांदलोडिया 18.27 बजे पहुॅचकर 18.29 बजे छूटेगी जबकि 03 जुलाई, 2022 से ओखा से प्रस्थान करने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस चांदलोडिया 07.40 बजे पहुॅचकर 07.42 बजे छूटेगी। 07 जुलाई, 2022 से मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस साबरमती 07.13 बजे पहुॅचकर 07.15 बजे छूटेगी जबकि 09 जुलाई, 2022 से अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस साबरमती 17.48 बजे पहुॅचकर 17.50 बजे छूटेगी


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी