राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सहरसा-अमृतसर के संचलन में रेलवे ने किया बदलाव, देखे लिस्ट

राष्ट्रनायक न्यूज।

पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05577/05578 सहरसा-अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी (वाया गोरखपुर) का संचलन 06 जुलाई, 2022 को सहरसा से तथा 08 जुलाई, 2022 को अमृतसर से 01 फेरें के लिये किया जायेगा।

05577 सहरसा-अमृतसर विशेष गाड़ी 06 जुलाई, 2022 को सहरसा से 08.45 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 09.03 बजे, कोपरिया से 09.13 बजे, मानसी से 10.05 बजे, खगड़िया से 10.17 बजे, लखमिनिया से 10.36 बजे, बेगूसराय से 10.56 बजे, बरौनी से 11.35 बजे, बछवारा से 11.56 बजे, विद्यापति धाम से 12.11 बजे, मोहिउद्दीनपुर से 12.23 बजे, शाहपुर पटोरी से 12.41 बजे, मेहनार रोड से 12.50 बजे, देसरी से 13.01 बजे, अक्षयवट नगर से 13.22 बजे, हाजीपुर से 14.10 बजे, सोनपुर से 14.22 बजे, दिघवारा से 14.43 बजे, छपरा से 16.05 बजे, एकमा से 16.48 बजे, सीवान से 17.15 बजे, मैरवा से 17.34 बजे, भटनी से 18.05 बजे, देवरिया सदर से 18.31 बजे, गोरखपुर से 20.25 बजे, बस्ती से 21.27 बजे, गोण्डा से 23.00 बजे, बुढ़वल से 23.59 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.13 बजे, माइकलगंज से 03.03 बजे, बरेली से 05.21 बजे, रामपुर से 06.20 बजे, मुरादाबाद से 07.10 बजे, स्योहारा से 07.54 बजे, नजीबाबाद से 08.38 बजे, लक्सर से 09.18 बजे, सहारनपुर से 10.35 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 11.03 बजे, अम्बाला कैंट से 12.05 बजे, राजपुरा से 12.31 बजे, सरहिन्द से 12.55 बजे, धांदरी कलां से 13.45 बजे, लुधियाना से 14.10 बजे, फिल्लौर से 14.26 बजे, फगवाड़ा से 14.46 बजे, जलन्धर सिटी से 15.20 बजे तथा व्यास से 15.54 बजे छूटकर अमतसर 17.00 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05578 अमृतसर-सहरसा विशेष गाड़ी 08 जुलाई, 2022 को अमृतसर से 06.35 बजे प्रस्थान कर व्यास से 07.05 बजे, जलन्धर सिटी से 07.47 बजे, फगवाड़ा से 08.07 बजे, फिल्लौर से 08.27 बजे, लुधियाना से 09.25 बजे, धांदरी कलां से 09.39 बजे, सरहिन्द से 10.28 बजे, राजपुरा से 10.47 बजे, अम्बाला कैंट से 11.35 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.14 बजे, सहारनपुर से 13.05 बजे, लक्सर से 13.56 बजे, नजीबाबाद से 14.35 बजे, स्योहारा से 15.24 बजे, मुरादाबाद से 16.28 बजे, रामपुर से 17.00 बजे, बरेली से 17.57 बजे, माइकलगंज से 20.03 बजे, सीतापुर से 21.25 बजे, बुढ़वल से 22.57 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.15 बजे, बस्ती से 01.49 बजे, गोरखपुर से 03.15 बजे, देवरिया सदर से 04.20 बजे, भटनी से 04.50 बजे, मैरवा से 05.15 बजे, सीवान से 05.40 बजे, एकमा से 06.08 बजे, छपरा से 07.35 बजे, दिघवारा से 08.13 बजे, सोनपुर से 08.45 बजे, हाजीपुर से 09.00 बजे, अक्षयवट नगर से 09.20 बजे, देसरी से 09.33 बजे, मेहनार रोड से 09.44 बजे, शाहपुर पटोरी से 09.58 बजे, मोहिउद्दीनगर से 10.16 बजे, विद्यापति धाम से 10.27 बजे, बछवारा से 10.40 बजे, बरौनी से 11.20 बजे, बेगूसराय से 11.38 बजे, लखमिनिया से 12.12 बजे, खगड़िया से 13.30 बजे, मानसी से 13.50 बजे, कोपरिया से 14.26 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 14.52 बजे छूटकर सहरसा 15.25 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर. के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा शयनयान के 12 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेगे।