प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रामजयपाल महाविद्यालय का 52वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो. इरफान अली ने किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज इन पचास सालों में काफी आगे बढ़ा है। कॉलेज नैक के दूसरे दौर में जा रहा है। ये कॉलेज परिवार के लिये गर्व की बात है। कॉलेज के कई पूर्ववर्ती छात्र जीवन के अनेक क्षेत्रों में ऊंचाई को प्राप्त किया है। प्राे. शकील अहमद अता ने कहा कि कॉलेज में नए शिक्षक जाे आए हुए वो बहुत ऊर्जावान है। उनके आने से महाविद्यालय में अकादमिक माहौल बना है। रिसर्च के हालत बेहतर हुए हैं। डॉक्टर प्रेमचंद यादव ने महाविद्यालय की स्थापना में आई दिक्कतों और हमारे कुलदेवता के संघर्षों को याद किया। डॉक्टर राजू, डॉक्टर सिन्हा, डॉ. मनीष, राजेन्द्र कॉलेज से आए डॉ. संजय सिंह, डॉ. तोषी आदि ने अपने विचार रखे। डॉ. नागेंद्र शर्मा ने मंच संचालन किया। इसके पूर्व प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज के शिक्षकों कर्मचारियों द्वारा राम जयपाल बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग