प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बुधवार को जेपी विश्वविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने सीनेट हाल में दीप प्रज्वलन व कुलदेवता लोकनायक जयप्रकाश बाबू के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व विद्यालय के बाउंड्रीवाल को दो फीट छोड़कर 10 फीट अंदर तक वन क्षेत्र विकसित किया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहे हैं।एक तरफ हम आजादी का 75वां महोत्सव अमृत महोत्सव के रूप मे मना रहे हैं ,दूसरी तरफ 73 वां वन महोत्सव मना रहे हैं। मंच संचालन प्रोफेसर हरिश्चंद्र ,समन्वयक महाविद्यालय विकास परिषद सह समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक, डॉक्टर शेखर कुमार असिस्टेंट परीक्षा नियंत्रक, डॉक्टर धनंजय आजाद आइ टी सेल प्रभारी, प्रमोद कुमार सिंह इंजीनियर, डॉक्टर शची मिश्रा,डॉक्टर नागेश्वर वत्स नोडल आफिसर( कन्या उत्थान)कार्यक्रम पदाधिकारी पीजी छात्रा यूनिट भारत भूषण दास,इंद्रजीत कुमार, अरूण कुमार राय, सुमित कुमार, ममता कुमारी (राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता) स्वाती कुमारी, मधूलिका कुमारी,आरती कुमारी डा. विनय मोहन बीनू आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग