राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

मशरक में बहरौली और अरना पंचायत में सरकारी योजनाओं की हुई जांच- पड़ताल

  • अरना के वार्ड 2 में जलनल चालू करने को लेकर वार्ड सदस्य को हिदायत

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बहरौली और अरना पंचायत में जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश पर बिहार सरकार की लोकप्रिय सात निश्चय योजना, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली मनरेगा योजना, विद्यालयों में बेहतर शिक्षा एवम आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का अधिकारियों ने बुधवार को किया निरीक्षण। अरना पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता सह मशरक प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी कमलाकांत त्रिवेदी ने गहन निरीक्षण किया।अरना पंचायत के वार्ड संख्या 2 में जल नल के तहत पानी अभी तक शुरू नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए वार्ड सदस्य को शीघ्र कार्य पूरा करा पानी चालू करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र एवम विद्यालयों में जॉच के दौरान अधिकारी शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। वही बहरौली पंचायत में मशरक बीडीओ मो आसिफ ने जॉच किया। विद्यालयों में बच्चो के लिए बने पीएम पोषण आहार को देखा। वही मनरेगा , सात निश्चय सहित अन्य योजनाओं की जांच कर संतुष्ट हुए। जांच के दौरान एक विद्यालय में बीडीओ बच्चो के संग विद्यार्थी बन कक्षा में बैठकर पठन पाठन का भी जायजा लिया।