प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सरण)। वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन जेपीयू के कुलपति की अगुआई में विश्वविद्यालय में पौधो के पास की पार्थेनियम घास की सफाई की गई। इसमें एन सी सी और एन एस एस ने मिलकर अभियान चलाया। गौरतलब है कि जयप्रकाश विश्विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना वन महोत्सव सप्ताह मना रहा है। वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन एन एस एस और एन सी सी के वालंटियर और कैडेट ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाकर विश्वविद्यालय कैम्पस स्थित मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन के चारों तरफ पौधों की देखरेख करते हुए अनावश्यक रूप से उग आए जंगल और पार्थेनियम की सफाई किया। एनएसएस समन्वयक प्रोफेसर हरिश्चंद्र और विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ विश्वामित्र पाण्डेय भी अपने वालंटियर और कैडेट के साथ सफाई अभियान मे लगातार लगे रहे। कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने कहा कि जब तक पूरा कैम्पस पार्थेनियम मुक्त नही होगा तब तक लगातार यह अभियान चलाकर कार्य किया जाता रहेगा। इस अवसर पर डॉ धनंजय आज़ाद, डॉ नागेश्वर वत्स, मोहम्मद रिजवान, अनिल ठाकुर, इंद्रजीत कुमार, भारत भूषण वालंटियर एनएसएस पी जी यूनिट, एन सी सी कैडेट आकाश कुमार, रोनित कुमार, सुजीत कुमार गिरि, राहुल कुमार, अमरजीत सिंह मांझी, पप्पू कुमार, रमाशंकर मांझी, इंद्रजीत कुमार आदि ने कुलपति के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान मे भाग लिया। कुलपति ने कहा कि कुछ अन्य लोग जो कि रास्ते मे जा रहे थे, सबको कार्य करते देखा तो स्वयं आकर कार्य करने लगे। ेकुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने सबको अपने कार्यालय में बुलाकर अल्पाहार करवाकर धन्यवाद दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग