- आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर बकरीद त्योहार व सावन माह मनाने की अपील
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाना परिसर में बकरीद त्योहार व सावन माह को शांत व सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर एकमा थाने में सीओ कुमारी सुषमा व रसूलपुर थाना में थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी की अध्यक्षता में अलग-अलग शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने आगामी बक़रीद त्योहार व भगवान शिव को प्रिय सावन माह पर आयोजित होने वाले जलाभिषेक व मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद विभिन्न समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखते हुए शांति-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। रसूलपुर में थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने कहा कि किसी को भी शांति-व्यवस्था व समाज में सौहार्द्र से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। बैठक में मौजूद स्थानीय बुद्धिजीवियों, जन-प्रतिनिधियों व समाज-सेवियों ने भी एकमा व रसूलपुर थानाध्यक्षों से पुलिस प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, नपं एकमा बाजार के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह उर्फ युगूल किशोर सिंह, पूर्व नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जेपी शर्मा, समाजसेवी योगेन्द्र शर्मा, बबलू उपाध्याय, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह, कियामुद्दीन अंसारी, बबलू मिश्र, बिगन ओझा, अरविंद ओझा, महेश्वर राय, विनय सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर दयाल राय, श्याम विहारी महतो आदि शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग